1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UKPSC ने निकाली 1 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां देखें कैसे करना है आवेदन

UKPSC ने निकाली 1 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां देखें कैसे करना है आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2023 07:35 am IST,  Updated : Oct 16, 2023 07:35 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। UKPSC ने 1 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य जूनियर इंजीनियर सेवा परीक्षा-2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सनद रहे कि आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। वहीं, एप्लिकेशन एडिट विंडो 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक एक्टिव रहेगी।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर इंजीनियर के 1097 रिक्त पदों को भरा जाएगा

आवेदन शुल्क

इन पदों पर जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹172.30 देने होंगे, जबकि एससी/एसटी श्रेणी के आवेदकों को ₹82.30 देने होंगे। वहीं, PWD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹22 का भुगतान करना होगा

UKPSC JE Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें

इसके बाद, उत्तराखंड संयुक्त राज्य जूनियर इंजीनियर सेवा परीक्षा-2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

फिर खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

फिर अकाउंट में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।

इसके बाद फोटो और साइन अपलोड करें

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें

अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:

ESIC Recruitment 2023: इतने पैरामेडिकल पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्शन होने पर इतनी मिलेगी सैलरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन