1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. यूपी में सरकारी विभाग में आने वाली हैं 14000 से ज्यादा नौकरियां, पढ़ें पूरी जानकारी

यूपी में सरकारी विभाग में आने वाली हैं 14000 से ज्यादा नौकरियां, पढ़ें पूरी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 28, 2020 08:40 am IST,  Updated : Sep 28, 2020 08:40 am IST

उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग में जल्द 14000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां करने जा रही है। इसको लेकर यूपीएसएससी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

Yogi Government- India TV Hindi
Yogi Government Image Source : FILE PHOTO

देश भर में रोजगार के लिए उठ रहे आंदोलनों के बीच अब राज्य सरकार बड़ी संख्या में युवाओं के लिए नौकरियां ला रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी बड़ी संख्या में भर्तियां करने जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग में जल्द 14000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां करने जा रही है। इसको लेकर यूपीएसएससी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में समूह ख एवं ग के 14,000 से अधिक रिक्त पदों पर जल्दी नियुक्तियां होंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग में खंडीय, मंडलीय और प्रमुख अभियंता कार्यालय संवर्ग के लिपिक, सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक, जिलेदार, कार्य पर्यवेक्षक, मुंशी, हेड मुंशी और नलकूप चालकों के साथ-साथ उप राजस्व अधिकारी के स्वीकृत पदों में बड़े पैमाने पर रिक्त पद हैं। जल्द ही विभाग इन पदों पर भर्तियां शुरू करेगी। 

नियुक्ति की प्रक्रिया से पहले विभिन्न रिक्त पदों के बारे में सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। लेकिन सबसे पहले विभाग में समूह ख और ग के रिक्त पदों की जानकारी एकत्र की जा रही है ताकि उसे शासन को भेजा जा सके। शासन उसके बाद की कार्यवाही शुरू करेगा।

जानिए किन पदों पर हो सकती हैं भर्तियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग में इस समय 14000 से ज्यादा रिक्तियां हैं। विभाग में इस समय लिपिक के पद पर 2,375 रिक्तियां, सींचपाल के पद पर 4,587, सींच पर्यवेक्षक के पद पर 849, जिलेदार के पद पर 430, कार्य पर्यवेक्षक के पद पर 49, मुंशी के पद पर 315, हेड मुंशी के पद पर 38, नलकूप चालक के पद पर 5,724 वैकैंसियां मिलाकर कुल 14,367 वैकेंसी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन