1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UP में होमगार्ड पदों पर बंपर भर्ती, 41 हजार से अधिक वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन करें अप्लाई

UP में होमगार्ड पदों पर बंपर भर्ती, 41 हजार से अधिक वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन करें अप्लाई

 Published : Nov 23, 2025 05:35 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 05:35 pm IST

यूपी में होमगार्ड पदों पर भर्ती निकली है, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

UP Home Guard recruitment: उत्तर प्रदेश में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन खबर है। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पद पर बंपर भर्ती निकली है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन को भरकर जमा कर सकते हैं। 

UP Home Guard recruitment: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की uppbpb.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'शीर्ष सूचनाओं' सेक्शन में "उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट- 2025 के अंतर्गत आवेदन हेतु लिंक" वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

UP Home Guard recruitment: आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 17 दिसंबर 2025 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 17 दिसंबर 2025 ही है। इसके अलावा, जमा किए गए शुल्क के समायोजन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2025 है।

कितने पदों पर भर्ती? 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41424 पदों को भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें- पंजाब नेशनल बैंक में एक लोकल बैंक ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलती है? जानें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन