1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. आज जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड, जानें डिटेल

आज जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड, जानें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2024 06:38 am IST,  Updated : Feb 13, 2024 07:12 am IST

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज यूपी पुलिस बोर्ड कांस्टेबल भर्ती की एडमिट कार्ड जारी करने वाली है।

UP Police Constable Admit Card 2024- India TV Hindi
UP Police Constable Admit Card 2024 Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) आज किसी भी समय यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जानकारी दे दें कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। ये एग्जाम में दो पालियों में आयोजित की जाएगी; पहली पाली सुबह 10.00 से 12.00 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3.00 से 5.00 बजे तक। एडमिट कार्ड जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in and ccp123.onlinereg.co.in पर उपलब्ध हो जाएगा।

छात्र अपने एडमिट कार्ड पर परीक्षा का सही दिन और समय देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर  एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिया जाएगा।एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि तैयार रखनी चाहिए।

अन्य जानकारी

उम्मीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 में दिए गए डिटेल जैसे नाम, शिफ्ट, फोटो आदि को ठीक से चेक करना चाहिए। यदि उम्मीदवारों को कोई गलती मिलती है, तो उन्हें अधिकारियों को सूचित करना होगा; अन्यथा, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उम्मीदवारों को जो जानकारी जांचनी है वह नीचे दी गई है।

UP Police Constable Exam 2024 Admit Card:: ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार यूपी पुलिस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाएं।

इसके बाद एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अंत में उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान हाई कोर्ट जेपीए भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन