1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UP Police SI Recruitment 2021: यूपी पुलिस में 9534 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

UP Police SI Recruitment 2021: यूपी पुलिस में 9534 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2021 01:44 pm IST,  Updated : Feb 26, 2021 01:44 pm IST

उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक रैंक के 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UP Police SI Recruitment 2021: यूपी पुलिस...- India TV Hindi
UP Police SI Recruitment 2021: यूपी पुलिस में 9534 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक रैंक के 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसका विज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 9027 पद, पीएसी के प्लाटून कमांडर के 484 पद और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 01 से 20 अप्रैल के बीच आवेदन कर सकेंगे।

बोर्ड के चेयरमैन राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस 9027 पदों में 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और 2 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे। इसी तरह क्षैतिज आरक्षण में 20 प्रतिशत महिलाओं के लिए, 5 प्रतिशत भूतपूर्व सैनिक और 2 प्रतिशत स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के लिए आरक्षित रहेंगे। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी वर्ग के आवेदकों से 400-400 रुपये शुल्क लिए जाएंगे और इसे ऑनलाइन जमा करना होगा।

आवदेन के लिए योग्ताएं-

- उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और प्लाटून कमांडर के लिए किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यताप्राप्त कोई योग्यता
- अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए विज्ञान में स्नातक की उपाधि या सरकार द्वारा समकक्ष मान्यताप्राप्त कोई योग्यता
- 1 जुलाई 2021 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए
- 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी।
- एससी, एसटी और ओबीसी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयुसीमा में 5 साल की छूट मिलेगी।
- भूतपूर्व सैनिकों को 3 साल की छूट मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन