1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. आज से शुरू हो रहे UPPSC के इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें पूरी डिटेल

आज से शुरू हो रहे UPPSC के इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2023 08:49 am IST,  Updated : Sep 19, 2023 08:49 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। UPPSC ने अतिरिक्त निजी सचिव पद पर कई वैकेंसी निकाली है, जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रदेश में एडिशनल प्राइवेट सेक्ररेटरी (अतिरिक्त निजी सचिव) के पद पर भर्ती की जाएगी। इन पद पर आवेदन करने के लिए  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि इस भर्ती अभियान में आवेदन करने की शुरुआत आज 19 सितम्बर से हो रही है। वहीं, इसकी लास्ट डेट 19 अक्टूबर है।

वैकेंसी डिटेल

ये भर्ती अभियान के जरिए राज्य में एडिशनल प्राइवेट सेक्ररेटरी के कुल 328 पद पर भर्ती किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी उम्र 21 साल से लेकर 40 साल के बीच होनी चाहिए। वही, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

क्वालिफिकेशन

इस भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को 80 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड स्पीड और 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी आनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान में आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 65 रुपये रखा गया है। वहीं, पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ऑफलाइन भुगतान ई-चालान के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

UPPSC Additional Private Secretary Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर सम्बंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
फिर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
इसके बाद उम्मीदवार जरूरी जानकारी भरें।
अब उम्मीदवार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अंत में आवेदन पत्र को सबमिट कर दें और एक प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

10वीं पास के लिए इंडियन आर्मी में निकली कई पदों पर नौकरियों की भरमार, मिलेगी 50 हजार से ज्यादा सैलरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन