1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: UPPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें कब तक और कैसे कर सकते हैं आवेदन; पढ़ें पूरी वैकेंसी डिटेल

Sarkari Naukri: UPPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें कब तक और कैसे कर सकते हैं आवेदन; पढ़ें पूरी वैकेंसी डिटेल

 Published : Jun 21, 2023 07:02 am IST,  Updated : Jun 21, 2023 07:24 am IST

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से साइंटिस्ट ऑफिसर, माइंस ऑफिसर, डेंटिस्ट, की पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से हाल में ही साइंटिस्ट ऑफिसर, माइंस ऑफिसर, डेंटिस्ट, लेक्चरर, होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर, होम्योपैथिक रेजिडेंशियल ऑफिसर, अरबी लेक्चरर, रीडर कुल्लियत, यूनानी चिकित्सा अधिकारी और रीडर अमराज-ए-जिल्द वा ताजीनियत सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई। इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबासइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 28 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 395 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती किया जाएगा। इनमें वैज्ञानिक अधिकारी के  41 पद, खनन अधिकारी के लिए 1 पद,  डेंटिस्ट के लिए 174 पद, लेक्चरर के लिए 127 पद, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी और होम्योपैथिक आवासीय चिकित्सा अधिकारी के लिए 23 पद, अरबी लेक्चरर के लिए 1 पद, रीडर कुल्लियत के लिए 1 पद, रीडर अमराज-ए-जिल्द व ताजीनियत के लिए 1 पद, यूनानी चिकित्सा अधिकारी के लिए 26 पद शामिल हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइटपर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर मौजूद यूपीपीएससी डेंटल सर्जन भर्ती 2023 पर क्लिक करें।
  • फिर अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरें। 
  • इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आखिरी में आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन