1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC ने सिविल सर्विस मेंस के लिए जारी किए हॉल टिकट, यहां जानें कैसे करना है डाउनलोड

UPSC ने सिविल सर्विस मेंस के लिए जारी किए हॉल टिकट, यहां जानें कैसे करना है डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2024 03:31 pm IST,  Updated : Sep 13, 2024 03:31 pm IST

UPSC ने सिविल सर्विस मेंस के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में वे उम्मीदवार जो प्रीलिम्स की परीक्षा पास कर चुके और इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Admit Card 2024- India TV Hindi
UPSC Admit Card 2024 Image Source : INDIA TV

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी सिविल सर्विस मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, ई-एडमिट कार्ड लिंक को यूपीएससी की दूसरी वेबसाइट upsconline.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है।

यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 29 सितंबर, 2024 तक उपलब्ध रहेगा। सभी उपस्थित उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

UPSC Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध UPSC मेन्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल डालें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • अब एडमिट कार्ड में दिए डिटेल को बारीकी से चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • अंत में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कब होगी परीक्षा?

आयोग 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर, 2024 को दो पालियों में सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पेपर I से शुरू होगी और पेपर VI और पेपर VII के साथ समाप्त होगी।

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी और परिणाम 1 जुलाई 2024 को घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें:

CBSE समेत इन बोर्डों के 10वीं व 12वीं टॉपर्स की बल्ले-बल्ले, ये राज्य सरकार देगी लाखों रुपये लैपटॉप और स्मार्टफोन

MBBS वाले ध्यान दें, NMC ने अब जारी की रिवाइज्ड सीबीएमई गाइडलाइन, आयोग ने इन विषयों को सिरे हटाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन