1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC CDS II 2023 भर्ती परीक्षा के लिए आज खत्म हो रहे आवेदन, जल्द करें अप्लाई

UPSC CDS II 2023 भर्ती परीक्षा के लिए आज खत्म हो रहे आवेदन, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2023 02:48 pm IST,  Updated : Jun 06, 2023 02:48 pm IST

UPSC CDS II 2023: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी सीडीएस II 2023 भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 6 जून को बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UPSC CDS II 2023: यूपीएसी सीडीएस भर्ती के लिए अप्लाई करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी सीडीएस II 2023 भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 6 जून को बंद कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं कर पाया है, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक  वेबसाइट  upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर दें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ लें। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 349 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती किया जाएगा। इनमें-

  • भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून: 100 पद
  • भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला: 32 पद
  • वायु सेना अकादमी, हैदराबाद: 32 पद
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई: 185 पद
  • डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन 

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए SC/ST और फीमेल कैंडिडेट्स को छोड़कर सभी कैंडिडेट्स को 200 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन 
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।
इसके बाद 'यूपीएससी सीडीएस 2 2023' पढ़ने वाले अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करना होगा।
अब, संबंधित लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि आदि भरें।
दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आखिरी में अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लें।

ये भी पढ़ें- चलते-चलते ही कैसे बदल जाती है Train की पटरी, कहां होता है ये कंट्रोल
डर' का दूसरा नाम हैं भारत की ये मिसाइल्स
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन