1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC CSE Prelims 2024 के आवेदन हुए शुरू, सेलेक्शन प्रोसेस से लेकर जानें हर एक डिटेल

UPSC CSE Prelims 2024 के आवेदन हुए शुरू, सेलेक्शन प्रोसेस से लेकर जानें हर एक डिटेल

 Published : Feb 14, 2024 11:31 pm IST,  Updated : Feb 14, 2024 11:31 pm IST

UPSC CSE Prelims 2024: भारतीय सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे लाखों कैंडिडेट्स के लिए एक खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से आज यानी 14 फरवरी 2024 से यूपीएससी सीएसई 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UPSC CSE Prelims 2024: भारतीय सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे लाखों कैंडिडेट्स के लिए एक खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने आज यानी 14 फरवरी 2024 से यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक अप्लाई करने की लास्ट डेट 5 मार्च 2024 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक आवेदन कर दें। 

क्या है चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लगातार दो चरण शामिल हैं - पहला प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, और दूसरा साक्षात्कार। प्रीलिम्स में उत्तीर्ण होने वाले सभी लोगों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों को फाइनल सेलेक्शन के लिए साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा।

पात्रता मापदंड

  • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन- आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 
  • एज लिमिट- उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और 32 वर्ष की नहीं होनी चाहिए।

UPSC CSE 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- UPSC IFS परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन