1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें अप्लाई करने की क्या है योग्यता

UPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें अप्लाई करने की क्या है योग्यता

 Published : Mar 10, 2025 07:01 am IST,  Updated : Mar 10, 2025 07:01 am IST

संघ लोक सेवा आयोग ने डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय में डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर और जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, अंडमान और निकोबार प्रशासन में सहायक प्रोफेसर (रसायन विज्ञान) सहित कई रिक्तियों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

क्या है एलिजिबिलिटी?

  • डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में डिग्री होनी चाहिए। उन्हें नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) या अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) या अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) द्वारा अनुमोदित श्रेणी-6 खतरनाक सामान प्रशिक्षण पाठ्यक्रम से गुजरे होना चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त, उनके पास अनुसूचित परिचालन में एयर कार्गो की हैंडलिंग का कुल पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आयोग द्वारा निर्धारित अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट्स राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) या UGC या CSIR द्वारा आयोजित/मान्यता प्राप्त समान परीक्षा में भी उत्तीर्ण होने चाहिए। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

रिक्ति विवरण

  • डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर:3
  • असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान- 3
  • असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य - 1
  • असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस- 1
  • असिस्टेंट प्रोफेसर इंग्लिश- 2
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल - 1
  • असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी - 4
  • असिस्टेंट प्रोफेसर हिस्ट्री - 2 
  • असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिक्स- 2
  • असिस्टेंट प्रोफेसर प्लांट साइंस - 1 
  • असिस्टेंट प्रोफेसर पॉलिटिकल साइंस - 4  
  • असिस्टेंट प्रोफेसर जूलॉजी- 2 
  • असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स - 3
  • असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र- 2
  • असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी - 1
  • असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास - 3 
  • असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन- 1

कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसको बाद उम्मीदवारों को होममपेज पर अप्लाई ऑनलाइन वाले टैब पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार ORA फॉर वेरियस पोस्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स पहले खुद को पंजीकृत करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के बाद कैंडिडेट्स उसे सबमिट करें। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन