1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC Recruitment 2023: इंजीनियरों के लिए यूपीएससी ने निकाली भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

UPSC Recruitment 2023: इंजीनियरों के लिए यूपीएससी ने निकाली भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2023 12:48 pm IST,  Updated : May 27, 2023 12:56 pm IST

यूपीएससी ने इंजीनियरों के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

UPSC Recruitment 2023- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट इंजीनियरों और अन्य पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं और आवेदन करना चाहते हैं वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि यह भर्ती अभियान संगठन में 20 पदों को भरेगा। ध्यान दें कि पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जून, 2023 है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने वाले हैं, वे योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे जरूर पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

साइंटिस्ट-बी (इलेक्ट्रिकल): 1 पद

असिस्टेंट इंजीनियर: 9 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड III: 6 पद
जूनियर शिप सर्वेयर-कम असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल: 1 पद
जूनियर रिसर्च ऑफिसर: 3 पद

योग्यता

उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां नीचे दिए गए विस्तृत नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा देख कर सकते हैं।

Click here for the notification

एप्लीकेशन फीस

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने वाले हैं, उन्हें एप्लीकेशन फीस के रूप में 200/- रुपये का शुल्क का भुगतान करना होगा।  बता दें कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला उम्मीदवारों को छूट दी गई है। उम्मीदवार को या तो भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में नकद द्वारा, या किसी वीजा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई का उपयोग या किसी भी बैंक के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान करना होगा। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन