1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC Recruitment 2023: वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समेत कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

UPSC Recruitment 2023: वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समेत कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 Published : Jul 23, 2023 06:15 am IST,  Updated : Jul 23, 2023 06:15 am IST

UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UPSC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2023 है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 56 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भरा जाएगा। इनमें- 

  • एयरोनॉटिकल ऑफिसर: 26 पद
  • प्रधान सिविल हाइड्रोग्राफिक अधिकारी: 1 पद
  • वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड- II: 20 पद
  • वैज्ञानिक 'बी': 7 पद
  • सहायक भूभौतिकीविद्: 2 पद

आवदेन शुल्क 
उम्मीदवारों को केवल ₹25 का शुल्क भुगतान करना होगा, या तो एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके पैसा भेजना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन(ORA) पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • फिर आपको जिस पद के लिए आवेदन करना हो उसके लिंक पर क्लिक करें। 
  • आवदेन करने के बाद आखिरी में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और एक प्रिंट ले लें। 

ये भी पढ़ें: IBPS Clerk Recruitment 2023: आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी आगे, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

UPSC EPFO Result 2023: यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन