1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC Recruitment 2023: आज से यूपीएससी ने शुरू किए सुपरवाइजर समेत अन्य पदों के लिए भर्ती, यहां देखें डिटेल

UPSC Recruitment 2023: आज से यूपीएससी ने शुरू किए सुपरवाइजर समेत अन्य पदों के लिए भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2023 10:51 am IST,  Updated : Apr 22, 2023 10:51 am IST

सरकारी नौकरी का कर रहे हैं इंतजार तो ये खबर आपके लिए ही है। यूपीएससी ने सुपरवाइजर समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार यहां डिटेल देख सकते हैं।

UPSC- India TV Hindi
UPSC Recruitment 2023 Image Source : UPSC

सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी! तो ये खबर आपके काम की है। यूपीएससी ने एक सूचना जारी की है। सूचना के मुताबिक, आज से यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सुपरवाइजर समेत अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ऐसे में वे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए इच्छुक हैं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है- upsc.gov.in. रजिस्ट्रेशन आज यानी 22 अप्रैल से शुरू हुए हैं, जो 12 मई को खत्म हो जाएंगे। इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, सेलेक्शन प्रोसेस व अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

असिस्टेंट सॉइल कन्वर्जन ऑफिसर- 02 पद

एडिशनल असिस्टेंट डाइरेक्टर- 03 पद
साइंटिस्ट बी- 01 पद
सुपरवाइजर इनक्लूसिव एजुकेशन डिस्ट्रिक्ट- 03 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत नोटिफिकेशन के माध्यम से एजुकेशन क्वालिफिकेशन और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

Click here for the notification

एप्लीकेशन फीस

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में मात्र 25/- रुपये नकद या एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

अन्य जानकारी

इंटरव्यू देने वाले UR/EWS-50 अंक, OBC-45 अंक, SC/ST/PwBD-40 लानें होंगे। इंटरव्यू कुल अंक 100 होंगे। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

JNU Recruitment: जेएनयू नॉन टीचिंग पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन