1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSSSC कंबाइन्ड जूनियर असिस्टेंट मेन एग्जाम की डेट घोषित, इस तारीख को होगा एग्जाम

UPSSSC कंबाइन्ड जूनियर असिस्टेंट मेन एग्जाम की डेट घोषित, इस तारीख को होगा एग्जाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2023 06:56 pm IST,  Updated : Jul 17, 2023 06:56 pm IST

UPSSSC Combined Junior Assistant Main exam: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC की तरफ से संयुक्त जूनियर असिस्टेंट मेन्स 2022 के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

UPSSSC Combined Junior Assistant Main exam Date Announced: यूपीएसएसएससी कंबाइंड जूनियर असिस्टेंट मेन परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC की तरफ से संयुक्त जूनियर असिस्टेंट मेन्स 2022 के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डेट को चेक कर सकते हैं। 

जारी अधिसूचना के मुताबित, कंबाइंड जूनियर असिस्टेंट मेन परीक्षा 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नोटिस देख सकते हैं। एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। 

ऐसे कर सकेंगे एडमिट कार्ड को डाउनलोड 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर सीजेए मेन 2022 एडमिट कार्ड लिंक देखें। 
  • फिर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • इसके बाद एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें: दुनिया के ऐसे देश, जहां नहीं है एक भी पेड़

क्या आप सोच सकते हैं कि किसी परीक्षा में 22 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स ने 100 फीसदी अंक पाए हों, भारत में हुआ है ऐसा

BPSC Teacher Bharti 2023: आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन