अगर आप बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। बिहार में जनरल मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in/recruitment पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जाननकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2025 तक चलेगी, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 600 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। अब सवाल आता है कि इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को किस वेतनमान पर सैलरी मिलेगी? तो आइए इस सवाल के जवाब आज हम इस खबर के जरिए जानते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान में कुल 667 पदों को भरा जाएगा।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को पढ़ सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in/recruitment पर जाना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर करें।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
- अब कैंडिडेट्स पहले अपने आपको रजिस्टर करें।
- रजिस्टर करने के बाद उम्मीदवार आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
आवेदन करने की मिनिमम आयु सीमा?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मिनिम 21 वर्ष का होना चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो मिनिमम एज लिमिट 21 वर्ष है।
क्या है वेतनमान?
नोटिफिकेशन से मिले विवरण के अनुसार, अपुनरीक्षित वेतनमान 9300-34800 रुपये एवं ग्रेड पे- 5400 रुपये।
ये भी पढ़ें- आजादी से पहले उत्तर प्रदेश का क्या नाम था?