उत्तर प्रदेश में होमगार्ड पदों पर बंपर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रकिया भी आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं और एक होमगार्ड बनना चाहते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर तक चलेगी। आखिरी समय में आवेदन संबंधी किसी भी दिक्कत से बचने के लिए इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले ही जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए अधिकतम किस उम्र तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। या यूं कहें कि आवेदन करने की मेक्सिमम एज लिमिट क्या है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए संबंधित विवरण से अवगत होते हैं।
क्या है आवेदन करने की मेक्सिमम एज लिमट?
आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन करने की मेक्सिमम एज लिमिट 30 वर्ष है। वहीं, मिनिमम की अगर बात करें तो वो 18 वर्ष निर्धारित है। वहीं, रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स के छूट प्रदान की गई है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर होंमागार्ड भर्ती आवेदन संबंधी लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- इस प्रोसेस के पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। आ
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें-
नीट पीजी काउंसलिंग: MCC ने जारी किया एक जरूरी नोटिस, पढ़ लें यहां डिटेल