1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बिहार स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? यहां देखें डिटेल

बिहार स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 09, 2023 07:50 pm IST,  Updated : Aug 09, 2023 07:50 pm IST

बिहार स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। बीपीएससी ने जानकारी दी है कि बिहार स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कल जारी की जाएगी।

Bihar School Teacher Recruitment 2023- India TV Hindi
Bihar School Teacher Recruitment 2023 Image Source : FILE

बिहार स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए इंतजार अब खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कल यानी 10 अगस्त को अपनी स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यह भर्ती अभियान बिहार में 1,70,461 शिक्षक रिक्तियों को भरेगा। बिहार स्कूल टीचर पदों के लिए भर्ती परीक्षा 24, 25 और 26 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

BPSC Teacher recruitment exam admit card: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक ढूंढें और खोलें।
अब अपने क्रेडेंशियल्स के साथ पेज पर लॉग इन करें।
इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अब परीक्षा के दिन के लिए एक प्रिंटआउट लें और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। अंत में अपनी व्यक्तिगत जानकारी में किसी भी त्रुटि को ध्यान से चेक करें।

अन्य जानकारी

परीक्षा के हर दिन, दो पालियों में आयोजित होंगी - सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। ध्यान दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले, उम्मीदवारों को अपने डैशबोर्ड पर लॉग इन करना होगा और 25 kb साइज की पासपोर्ट आकार की तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। बीपीएससी ने कहा कि परीक्षा केंद्र कोड के संबंध में अधिक जानकारी 21 अगस्त को शेयर की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन