भारतीय स्टेट बैंक (SBI) क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा, जो हैं- पंजीकरण संख्या, पासवर्ड। बता दें कि SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर को देश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा मे शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गईं जरूरी गाइडलाइंस को पढ़ सकते हैं।
गाइडलाइंस
- रिपोर्टिंग समय: सुबह की शिफ्ट के लिए उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। वहीं, 11:25 बजे की शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 10:30 बजे है, और दोपहर 1:55 बजे की पाली के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे है।
- प्रवेश पत्र: उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र लाना होगा, इसके बिना उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हॉल टिकट के साथ, उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और अन्य वैध दस्तावेज साथ लाने होंगे।
- प्रतिबंधित वस्तुएं: उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण - मोबाइल फ़ोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ज्योमेट्री सेट, पेंसिल बॉक्स, डिटेल्स आदि नहीं ले जाना चाहिए।
कैसे करें चेक व डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- इसके बाद एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल के रूप में पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करें।
- इसके बाद एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
- एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड पीडीएफ को सेव करें और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य विवरण होंगे।
एग्जाम पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे - 30 अंग्रेजी में, 35 संख्यात्मक योग्यता में और 25 तर्क क्षमता में। परीक्षा एक घंटे की होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा में नकारात्मक अंकन होगा, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक का एक-चौथाई भाग प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काट लिया जाएगा।