1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में बंद किए गए स्कूल समेत सभी कॉलेज, प्रशासन ने बताई ये वजह

इस राज्य में बंद किए गए स्कूल समेत सभी कॉलेज, प्रशासन ने बताई ये वजह

 Published : Jul 23, 2024 11:01 pm IST,  Updated : Jul 23, 2024 11:01 pm IST

मौसम विभाग ने पूरे राज्य में अलर्ट घोषित कर दिया है। इस कारण प्रशासन ने जिले में स्कूल समेत सभी कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

School Closed- India TV Hindi
School Closed Image Source : FILE PHOTO

देश के कई हिस्सों में इन दिनों मानसून की वजह से भारी बारिश हो रही है, साथ ही कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना भी बनी हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि गुजरात के एक जिले में मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश होने के आसार है, मौसम विभाग ने जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। इस कारण सभी स्कूल समेत शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात के वलसाड जिले में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए जिले में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है, उसको ध्यान में रखते हुए वलसाड प्रशासन ने 24 जुलाई के दिन यानी कल स्कूल, कॉलेज, आंगनवाडी ,आईटीआई समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं।

कई जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने आज भी 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसमें सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के साथ उत्तर गुजरात के जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र के जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली और भावनगर जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के नवसारी, वलसाड में अलर्ट जारी किया। वलसाड जिले के उमरगाम तहसील के आंगनवाड़ी, स्कूल, कॉलेज और आईटीआई मंगलवार को बंद रहेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।