1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. मध्य प्रदेश: छठी से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे

मध्य प्रदेश: छठी से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2021 06:56 am IST,  Updated : Aug 28, 2021 04:02 pm IST

बैठक में तय हुआ कि स्कूल आने वाले छात्रों के लिए अभिभावकों की मंजूरी अनिवार्य होगी। विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सभी पक्षकारो से कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करने को कहा है।

school opening date madhya pradesh मध्य प्रदेश: छठी से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल एक सितंबर से खुलेंग- India TV Hindi
मध्य प्रदेश: छठी से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे  Image Source : PTI (FILE)

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि छठी से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 50 फीसदी उपस्थिति एवं कोविड-19 से सुरक्षा संबंधी अन्य उपायों के साथ एक सितंबर से स्कूल खोले जाएंगे।

बैठक में राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी शामिल हुए। इसमें तय हुआ कि स्कूल आने वाले छात्रों के लिए अभिभावकों की मंजूरी अनिवार्य होगी। विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सभी पक्षकारो से कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करने को कहा है।

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि आदेश के मुताबिक स्कूल के स्टाफ सदस्यों को कोविड रोधी टीके की कम से कम एक खुराक लगी होनी चाहिए।

नवोदय विद्यालय की नौवीं से 12वीं कक्षा को 31 अगस्त से पुन: खोला जाएगा

जवाहर नवोदय विद्यालय की नौवीं से 12वीं कक्षा को 31 अगस्त से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खोला जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्ण रूप से आवासीय विद्यालय है, जहां छात्र-छात्राएं साथ पढ़ते हैं। यह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध है। नवोदय विद्यालय समिति शिक्षा मंत्रालय के तहत स्वायत्त संगठन है।

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया, "नवोदय विद्यालय समिति ने नौवीं से 12वीं कक्षा को 31 अगस्त से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने का फैसला किया है। यह राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की अधिसूचना के तहत है, जिसमें स्कूलों को मानक परिचालन प्रक्रिया के तहत खोलने की अनुमति दी गई है।"

अधिकारी ने बताया कि 31 अगस्त से छात्रों को कक्षा में हिस्सा लेने की अनुमति दी जायेगी और केवल अभिभावकों की सहमति से ही हॉस्टल में रुकने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था जारी रहेगी। छात्रों का मानसिक एवं शरीरिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिये समर्थन दिया जाएगा और उनके उपयुक्त काउंसलिंग की व्यवस्था भी की जायेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।