1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य के जिले में एकाएक 3 दिनों के लिए बंद कर दिए गए स्कूल, प्रशासन ने एग्जाम भी किए पोस्टपोन

इस राज्य के जिले में एकाएक 3 दिनों के लिए बंद कर दिए गए स्कूल, प्रशासन ने एग्जाम भी किए पोस्टपोन

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Oct 22, 2024 07:00 am IST,  Updated : Oct 22, 2024 07:00 am IST

नई टिहरी के जिला प्रशासन ने क्षेत्र में 3 दिनों तक सभी स्कूल, आंगनबाड़ी बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

School Closed- India TV Hindi
School Closed Image Source : FILE PHOTO

उत्तराखंड के एक खबर सामने आ रही है। यहां नई टिहरी में एक तेंदुए ने एक बच्ची की जान ले ली है। इसके बाद प्रशासन ने बच्चों के हितों को देखते हुए क्षेत्र में स्कूल बंद कर दिया है। मामला यहां के भिलंगना क्षेत्र का है, जहां आदमखोर तेंदुए ने 13 वर्षीय बच्ची की जान ले ली, फिर प्रशासन ने इस घटना के दो दिन बाद सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

तेंदुए ने किया हमला

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में इलाके में डेरा डाले हुए है, लेकिन अभी तक वह 'शूटरों' की पकड़ में नहीं आया है। शनिवार को शाम करीब 4.30 बजे साक्षी नाम की लड़की कोट माहेर गांव में अपने घर से खेलने के लिए निकली थी कि तभी झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

बचाने के लिए दौड़े पड़ोसी

उसकी चीखें सुनकर, पड़ोसी उसे बचाने के लिए दौड़े और तेंदुए को डराने के लिए ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगे। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ उसे करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ जंगल में भाग गया। मामले में कोट माहेर की ग्राम प्रधान सुरेखा घंटा ने बताया कि 'आदमखोर' तेंदुए ने 22 जुलाई को भौंड गांव में 9 साल की बच्ची को तथा 29 सितंबर को पुरवाल गांव में तीन साल के बच्चे को मार डाला था। वहीं, वन विभाग की टीम के साथ रविवार से गांव में डेरा डाले हुए प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर ने बताया कि ड्रोन कैमरों से तेंदुए को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

3 दिन तक की गई छुट्टी

इस बीच, टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुरक्षा कारणों से भौड़ गांव, पुरवाल गांव के प्राथमिक विद्यालय, अंथवाल गांव के प्राथमिक और उच्च विद्यालय तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में 3 दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही इन स्कूलों में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा दूरदराज के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने इंतजाम किए हैं। उनके आने-जाने के लिए वाहन किराए पर लिए गए हैं।

तोमर ने बताया कि वन विभाग ने पीड़ित परिवार के खाते में 2 लाख रुपये की मुआवजा राशि जमा करा दी है। रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल ने बताया कि रात में तेंदुए को पकड़ने के लिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें:

आज खत्म हो रहे यूपी DElEd के रजिस्ट्रेशन, यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।