1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. केरल के स्कूल, कॉलेज नए साल से आंशिक रूप से फिर से खोले जाएंगे

केरल के स्कूल, कॉलेज नए साल से आंशिक रूप से फिर से खोले जाएंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2020 07:49 am IST,  Updated : Dec 18, 2020 08:19 am IST

केरल में इस वर्ष मार्च के अंत से देशव्यापी तालाबंदी की वजह से बंद पड़े शैक्षणिक संस्था 1 जनवरी 2021 से कड़े कोविड प्रोटोकॉल के तहत आंशिक रूप से खोले जाएंगे,

Schools, colleges in Kerala to be partially reopened by the...- India TV Hindi
Schools, colleges in Kerala to be partially reopened by the new year Image Source : GOOGLE

तिरुवनंतपुरम। केरल में इस वर्ष मार्च के अंत से देशव्यापी तालाबंदी की वजह से बंद पड़े शैक्षणिक संस्था 1 जनवरी 2021 से कड़े कोविड प्रोटोकॉल के तहत आंशिक रूप से खोले जाएंगे, जिसमें 50 फीसदी छात्र शामिल होंगे। इसके लिए हो सकता है कि एक दिन में दो शिफ्ट की व्यवस्था की जाएगी, हालांकि यह विचाराधीन है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

यह निर्णय लिया गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के अलावा नए साल की शुरुआत से अंतिम वर्ष की डिग्री और स्नातकोत्तर कक्षाएं भी शुरू होंगी।इसी तरह प्रोफेशनल कॉलेजों में भी कक्षाएं शुरू होंगी।अन्य छात्रों के लिए कक्षाएं कब शुरू की जाएंगी, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।