कर्मचारी चयन आयोग 14 अक्टूबर 2025 को एसएससी सीजीएल पुन: परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जिनकी परीक्षा 26 सितंबर, 2025 को मुंबई आग की घटना से प्रभावित हुई थी। आधिकारिक नोटिस एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देखा जा सकता है। बता दें कि बाकी सभी केंद्रों के लिए परीक्षा समाप्त हो चुकी है। इस परीक्षा के लिए लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 13.5 लाख उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे। यह परीक्षा 126 शहरों में फैले 255 केंद्रों पर 15 दिनों में 45 शिफ्टों में आयोजित की गई थी।
एसएससी सीजीएल की उत्तर कुंजी 15 अक्टूबर, 2025 को खुलेगी। उत्तर कुंजी के साथ ही आपत्ति विंडो भी खुलेगी। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी की समीक्षा कर सकते हैं और यदि कोई आपत्ति हो, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्ति उठाने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति प्रश्न ₹100/- का भुगतान करना होगा, जो वापस नहीं किया जाएगा।
कैसे चेक कर सकेंगे आंसर-की
जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की को चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध एसएससी सीजीएल 2025 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपकी उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब उम्मीदवार उत्तर कुंजी को चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 14582 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- SSC CPO भर्ती: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई