1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC CPO भर्ती: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

SSC CPO भर्ती: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Sep 27, 2025 02:11 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 02:12 pm IST

एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

फोर्स में नौकरी करने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। कर्मचारी चयन आयोग( एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) 2025 में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3073 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी): पुरुष के लिए 142 पद, महिला के लिए 70 पद
  • सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (सामान्य ड्यूटी): 286 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस भर्ती के आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन की परीक्षा दी है, वो भी आवेदन के पात्र हैं लेकिन उनके पास कटऑफ तिथि तक या इससे पहले आवश्यक योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 1 अगस्त, 2025 तक न्यूनतम 20 वर्ष और 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है।

आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क 100 रुपये देय है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आरक्षण के पात्र भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 26 सितंबर, 2025
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर, 2025, रात 11 बजे तक।
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर, 2025, रात 11 बजे तक।
  • आवेदन सुधार की अंतिम तिथि: 26 से 27 अक्टूबर, 2025, रात 11 बजे तक।
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा का कार्यक्रम: नवंबर-दिसंबर 2025

अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक

ये भी पढ़ें- CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस बार क्या हैं बड़े बदलाव, छात्रों के लिए जानना है जरूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन