1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC CGL Tier I Answer Key 2025: आपत्ति उठाने की लास्ट डेट करीब, इच्छुक फौरन करें ऑब्जेक्शन

SSC CGL Tier I Answer Key 2025: आपत्ति उठाने की लास्ट डेट करीब, इच्छुक फौरन करें ऑब्जेक्शन

 Published : Oct 20, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Oct 20, 2025 02:52 pm IST

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी सीजीएल टियर I उत्तर कुंजी 2025 के लिए चल रही आपत्ति विंडो बंद को बहुत जल्द बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

SSC CGL Tier I Answer Key 2025: एसएससी सीजीएल टियर I उत्तर कुंजी 2025 के खिलाफ आपत्ति उठाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। बहुत जल्द कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी सीजीएल टियर I उत्तर कुंजी 2025 के लिए आपत्ति विंडो को बंद कर देगा। ऐसे में उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती देना चाहते हैं, वे सभी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द से जल्द ऐसा कर दें।

SSC CGL Tier I Answer Key 2025: ऑब्जेक्शन के लिए क्या है लास्ट डेट

कर्मचारी चयन आयोग कल 21 अक्टूबर 2025 को एसएससी सीजीएल टियर I उत्तर कुंजी 2025 के लिए आपत्ति विंडो बंद कर देगा। आपत्तियां प्रस्तुत करने की विंडो सुबह 11 बजे तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवार इस तारीख तक या इससे पहले ही ऑब्जेक्शन रेज कर दें। 

SSC CGL Tier I Answer Key 2025: ऑब्जेक्शन करने के लिए शुल्क

ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न/उत्तर के लिए 50 रुपये का भुगतान करके उत्तर कुंजी के विरुद्ध आपत्तियां उठा सकते हैं।

SSC CGL Tier I Answer Key 2025: कैसे करें ऑब्जेक्शन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद  होम पेज पर, लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित उत्तर कुंजी देखें।
  • इसके बाद उस उत्तर पर क्लिक करें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं।
  • अब प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करें।
  • अब सहायक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- 

अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, इस आयु तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।