1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, इस आयु तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, इस आयु तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Oct 20, 2025 01:56 pm IST,  Updated : Oct 20, 2025 01:56 pm IST

ऑयल एवं नेचुरल गैस निगम लिमिटेड (ONGC) में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि किस आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।  ऑयल एवं नेचुरल गैस निगम लिमिटेड (ONGC) में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2025 है। उम्मीदवार 6 नवंबर तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान के जरिए 2600 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारआधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर  पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहा, उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद पंजीकरण पूरा होने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कितनी है वैकेंसी

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में कुल 2623 अपरेंटिस पदों को भरा जाएगा।

आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष और मेक्सिमम 24 वर्ष होनी चाहिए। दूसरी तरह से कहें तो उम्मीदवारों की आयु 6 नवंबर 2025 तक आयु सीमा 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए अर्थात उम्मीदवार/आवेदक की जन्मतिथि 06.11.2001 और 06.11.2007 के बीच होनी चाहिए।

सेलेक्शन प्रोसेस

प्रशिक्षु का सेलेक्शन विज्ञापन में निर्धारित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट में समान अंक होने पर, अधिक आयु वाले व्यक्ति पर विचार किया जाएगा। किसी भी समय किसी भी प्रकार का प्रचार या प्रभाव स्वीकार्य नहीं होगा और इसके परिणामस्वरूप उम्मीदवारी अस्वीकार की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढेंः IIT JAM 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, इच्छुक फौरन कर दें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।