1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, वैकेंसी समेत पढ़ें यहां कंप्लीट डिटेल

SSC कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, वैकेंसी समेत पढ़ें यहां कंप्लीट डिटेल

 Published : Jun 07, 2025 02:21 pm IST,  Updated : Jun 07, 2025 02:21 pm IST

सरकारी नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। एसएससी ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा के नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे खबर में डिटेल्ड विवरण को पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप सरकारी नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे  सभी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 27 जून 2025 है।

आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 1 जुलाई को खोली जाएगी जोकि 2 जुलाई 2025 को बंद होगी। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित मोड में (पेपर 1) किया जाएगा, जो कि 12 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवाद अधिकारी, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ अनुवादक और उप-निरीक्षक (हिंदी अनुवादक) के लगभग 437 ग्रुप 'बी' गैर-राजपत्रित पदों को भरा जाएगा।

कैस करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।  

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होनपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवदेन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क?

  • आवेदन शुल्क ₹100/- है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन भुगतान मोड, अर्थात् BHIM UPI, नेट बैंकिंग, या वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, या RuPay डेबिट कार्ड का उपयोग करके किया जा सकता है। उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 27 जून, 2025 तक किया जा सकता है।
  • सुधार शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन भुगतान मोड, अर्थात् BHIM UPI, नेट बैंकिंग, या वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, या RuPay डेबिट कार्ड का उपयोग करके किया जा सकता है।

एग्जान पैटर्न?

  • परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-I में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर-I में प्राप्त अंकों के आधार पर, अर्थात कंप्यूटर आधारित परीक्षा में, उम्मीदवारों को श्रेणी-वार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा ताकि वे पेपर-II (वर्णनात्मक पेपर) में शामिल हो सकें।
  • पेपर- I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नकारात्मक अंकन होगा। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न का उत्तर देते समय इसे ध्यान में रखें। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।