एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) और SSF में SSC कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) 2026 के लिए एग्जाम की तारीख आगे बढ़ा दी है। सरल भाषा में कहें तो एग्जाम पोस्टपोन कर दिया गया है। इस संबंध में कमीशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एक नोटिस भी जारी किया है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं।
ऑफिशियल SSC नोटिस के मुताबिक, SSC GD कांस्टेबल एग्जाम 2026 सिटी स्लिप को एग्जाम शुरू होने से 8 से 10 दिन पहले किया जाएगा। नोटिस में यह भी बताया गया है कि SSC GD कांस्टेबल 2026 एडमिट कार्ड कैंडिडेट्स को नई एग्जाम तारीख से 2-3 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर मिल जाएगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें चेक
- सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीददवारों के सामने नोटिस खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार उसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
कितनो पदों पर होगी भर्ती?
SSC GD कांस्टेबल 2026 भर्ती अभियान के जरिए CAPFs, SSF, और असम राइफल के GD पोस्ट के लिए 25,487 वैकेंसी को भरा जाएगा। बता दें कि इससे पहले, SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होनी थी। आयोग जल्द ही SSC GD कांस्टेबल 2026 के लिए नई परीक्षा तिथि की घोषणा करेगा।
सेलेक्शन प्रोसेस
जो कैंडिडेट SSC GD 2026 एग्जाम पास करेंगे, उन्हें सिलेक्शन के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)/ फिजिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट (PST), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड से गुजरना होगा। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।