कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने कांस्टेबल (GD) भर्ती 2025 की रिक्तियों में संशोधन किया है। रिवाइज्ड वैकेंसी डिटेल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जानकारी दे दें कि कर्मचारी चयन आयोग ने वैकेंसी(टेंटेटिव) में बंपर इजाफा किया है। वर्तमान अभियान अब CAPFs, SSF, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जैसे बलों में कुल 53,690 पदों को भरेगा। बता दें कि इससे पहले, आयोग द्वारा 39,481 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया था, जिसे अब संशोधित किया गया है। आधिकारिक एसएससी वेबसाइट ssc.gov.in पर, परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपडेट की गई रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं।
कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने डिटेल खुल जाएगी।
- अब कैंडिडेट्स रिवाइज्ड वैकेंसी डिटेल्स को चेक करें।
रिवाइज्ड वैकेंसी डिटेल देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परिणाम घोषित होने से पहले संशोधित रिक्तियों का विवरण देख लें। परिणाम अप्रैल माह में घोषित होने की उम्मीद है। एक बार अंतिम उत्तर कुंजी और मेरिट सूची घोषित होने के बाद, अपने प्रदर्शन के आधार पर परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष और महिला उम्मीदवारों को आगे के चरणों के लिए आमंत्रित किया जाएगा:
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
- शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
- चिकित्सा परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन(Document Verification)
कब हुई थी परीक्षा
बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी तक किया गया था। टेस्ट में चार सेक्शन थे - सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी/अंग्रेजी और रीजनिंग - प्रत्येक सेक्शन में 20 प्रश्न थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाते हैं।