1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC ने जारी किया 2026-27 परीक्षा कैलेंडर, जान लें कब कौन सा एग्जाम

SSC ने जारी किया 2026-27 परीक्षा कैलेंडर, जान लें कब कौन सा एग्जाम

 Published : Jan 10, 2026 11:15 am IST,  Updated : Jan 10, 2026 11:23 am IST

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से टेंटेटिव एग्जाम शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। आइए नीचे खबर में संबंधित विवरण से अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 2026-27 का टेंटेटिव एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। टेंटेटिव एग्जाम शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल- ssc.gov.in पर जाकर SSC एग्जाम कैलेंडर को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक को फॉलो करके आप शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक टेंटेटिव कैलेंडर के अनुसार, तारीख, विज्ञापन और परीक्षा का महीना शेयर किया गया है। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2026, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) एग्जामिनेशन, 2026 और सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन, फेज-XIV, 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस मार्च 2026 में शुरू होगा और अप्रैल 2026 में खत्म होगा। परीक्षाएं मई-जून 2026 में होंगी।

SSC एग्जाम कैलेंडर को कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एग्जाम कैलेंडर खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स उसे चेक करें और डाउनलोड कर  लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

SSC एग्जाम कैलेंडर के लिए सीधा लिंक

जेएसए / एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: 16 मार्च से 7 अप्रैल, 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: मई 2026

SSA/ UDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव परीक्षा, 2025

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: 16 मार्च से 7 अप्रैल, 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: मई 2026

एएसओ ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव परीक्षा, 2025

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: 16 मार्च से 7 अप्रैल, 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: मई 2026

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2026

  • टेंटेटिव रजिस्ट्रेशन प्रोसेस: मार्च- अप्रैल 2026
  • टेंटेटिव परीक्षा की तारीख: मई- जून 2026

जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2026

  • टेंटेटिव रजिस्ट्रेशन प्रोसेस: मार्च- अप्रैल 2026
  • टेंटेटिव परीक्षा की तारीख: मई- जून 2026

सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा, फेज-XIV, 2026

  • संभावित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: मार्च- अप्रैल 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: मई- जून 2026

कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा, 2026

  • संभावित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: अप्रैल- मई 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: जुलाई-सितंबर, 2026

स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा, 2026

  • संभावित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: अप्रैल- मई 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: अगस्त-सितंबर, 2026

कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स परीक्षा, 2026

  • संभावित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: अप्रैल- मई 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: अगस्त-सितंबर, 2026

मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2026

  • संभावित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: जून- जुलाई 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: सितंबर-नवंबर, 2026

दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2026

  • संभावित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: मई-जून 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: अक्टूबर-नवंबर, 2026

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs), NIA, SSF में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) परीक्षा, 2027

  • संभावित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: सितंबर-अक्टूबर 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: जनवरी-नवंबर 2026.
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।