1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज XII परीक्षा: आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए कितना शुल्क देना होगा, ये है आखिरी तारीख

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज XII परीक्षा: आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए कितना शुल्क देना होगा, ये है आखिरी तारीख

 Published : Jul 03, 2024 07:11 am IST,  Updated : Jul 03, 2024 07:22 am IST

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 12 की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपत्त उठाने के लिए उम्मीदवारों को कितना शुल्क देना होगा। संबंधित विवरण को ऑब्जेक्शन रेज करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज XII परीक्षा की आंसर-की जारी- India TV Hindi
SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज XII परीक्षा की आंसर-की जारी Image Source : PEXELS

SSC Selection Post Phase XII Answer Key: जिन उम्मीदवारों ने SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज XII परीक्षा में भाग लिया था उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज XII परीक्षा की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही कमीशन ने ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने  लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। बता दें कि जारी की गई यह प्रोविजनल आंसर-की है। 

इस तारीख तक उठा सकते हैं ऑब्जेक्शन 

जो उम्मीदवार परीक्षा की आंसर-की से संतुष्ट नहीं है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों के पास केवल 5 जुलाई 2024 तक का समय है। 5 जुलाई 2024 को आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। 

ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए देना होगा कितना शुल्क 

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज XII परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 100 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। अनंतिम उत्तर कुंजी के विरुद्ध प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद SSC चयन पद चरण 12 उत्तर कुंजी 2024 अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

SSC Selection Post Phase XII Answer Key: कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर उस लिंक को खोजें जहां लिखा है SSC चयन पोस्ट उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
  • इसके बाद लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुल जाएगा।
  • फिर आपकी एसएससी चयन पोस्ट उत्तर कुंजी 2024 आपके सामने आ जाएगी।
  • इसके बाद डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें- कितने पढ़े लिखे हैं अनंत अंबानी?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।