अगर आप कोर्ट में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपको लिए ही है। तेलंगाना में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 13 फरवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इस भर्ती में किस पद पर कितनी सैलरी मिलेगी? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे।
इससे पहले कि हम आपको सैलरी विवरण के बार में बताएं, उससे पहले ये जान लेते हैं कि कौन से पदों पर भर्ती की जाएगी। तो आइए इससे अवगत होते हैं।
कौन से पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 859 पदों को भरा जाएगा। इसमें ऑफिस सबऑर्डिनेट, जूनियर असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर, कॉपीस्ट, फील्ड असिस्टेंट, एग्जामिनर, टाइपिस्ट, रिकॉर्ड असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड III शामिल हैं। इसमें से सबसे ज्यादा वैकेंसी ऑफिस सबऑर्डिनेट (319 पद) के तहत निकाली गई हैं, इसके बाद जूनियर असिस्टेंट (159 पद) और प्रोसेस सर्वर (95 पद) हैं।
किस पद पर कितनी सैलरी?
इस भर्ती में किस पद पर कितनी सैलरी मिलेगी, इस विवरण को उम्मीदवार निम्नवत बिंदुओं में देख सकते हैं।
- ऑफिस सबऑर्डिनेट के पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 19,000-58,850 रुपये सैलरी मिलेगी।
- जूनियर असिस्टेंट के पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 24280-72850 रुपये सैलरी मिलेगी।
- प्रोसेस सर्वर के पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 22900-69150 रुपये सैलरी मिलेगी।
- कॉपीस्ट के पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 22900-69150 रुपये सैलरी मिलेगी।
- फील्ड असिस्टेंट के पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 24280-72850 रुपये सैलरी मिलेगी।
- एग्जामिनर के पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 22900-69150 रुपये सैलरी मिलेगी।
- टाइपिस्ट के पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 24280-72850 रुपये सैलरी मिलेगी।
- रिकॉर्ड असिस्टेंट के पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 22240-67300 रुपये सैलरी मिलेगी।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड III के पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 32810-96890 रुपये सैलरी मिलेगी।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें पहले खुद को पंजीकृत करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।