1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. छात्रों के लिए बड़ी खबर, अब वापस मिलेगी पूरी फीस, जाने क्या है UGC का नया आदेश

छात्रों के लिए बड़ी खबर, अब वापस मिलेगी पूरी फीस, जाने क्या है UGC का नया आदेश

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 01, 2022 11:35 pm IST,  Updated : Nov 01, 2022 11:35 pm IST

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने कहा है कि अगर छात्र 31 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2022 के बीच अपना एडमिशन वापस लेता है तो कॉलेज सिर्फ एक हजार रुपये काट कर पूरी फीस वापस कर करेगा। यूजीसी का कहना है कि उसने ये निर्णय इसलिए लिया है ताकि अभिभावकों को वित्तीय परेशानियों से बचाया जा सके।

छात्रों के लिए बड़ी खबर- India TV Hindi
छात्रों के लिए बड़ी खबर Image Source : GOOGLE

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला किया है। यूजीसी ने सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों को नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि अब उन्हें फीस रिफंड पॉलिसी लागू करनी होगी। यूजीसी ने कहा है कि अब अगर स्टूडेंट अपना दाखिला वापस लेता है या फिर उसका दाखिला रद्द होता है तो कॉलेज को उनकी पूरी फीस वापिस लौटानी होगी। यूजीसी ने कड़े शब्दों में कहा है कि अगर ये पॉलिसी कॉलेज लागू नहीं करते हैं तो उनकी संबद्धता रद्द की जा सकती है।

कितना कटेगा पैसा

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने कहा है कि अगर छात्र 31 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2022 के बीच अपना एडमिशन वापस लेता है तो कॉलेज सिर्फ एक हजार रुपये काट कर पूरी फीस वापस कर करेगा। यूजीसी का कहना है कि उसने ये निर्णय इसलिए लिया है ताकि अभिभावकों को वित्तीय परेशानियों से बचाया जा सके।

कॉलेजों को दिया कड़ा संदेश

UGC ने इस संबंध मे कहा कि अगर ऐसे संस्थान समय रहते फीस वापसी की लंबित शिकायतों का हल नहीं करते हैं तो भविष्य में उन्हें कोई दूसरी सुविधा भी नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी और उच्च शिक्षण संस्थानों को लिखे अपने पत्र में कहा है कि जल्द से जल्द अपने स्तर पर सभी इस दिशा में जरूरी कदम उठाएं।

लौटाने होंगे छात्रों के डॉक्यूमेंट

यूजीसी ने उन कॉलेजों को सख्त संदेश दिया है जो छात्रों के डॉक्यूमेंट्स ले लेते हैं और एडमिशन कैंसिल होने पर उन्हें वापिस नहीं करते। इसे गंभीरता से लेते हुए यूजीसी ने कहा है कि नामांकन रद कराने पर या होने पर छात्रों को उनके मूल दस्तावेज तुरंत लौटाने होंगे। यूजीसी ने यह फैसला फीस वापस नहीं करने को लेकर छात्रों की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।