1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UGC NET December 2022: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की जारी हुई आंसर-की, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन

UGC NET December 2022: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की जारी हुई आंसर-की, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन

 Published : Mar 24, 2023 11:07 am IST,  Updated : Mar 24, 2023 11:07 am IST

UGC NET December 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से UGC NET 2023 की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

नेट दिसंबर 2022 की आंसर-की जारी(सांकेतिक फाइल फोटो)- India TV Hindi
नेट दिसंबर 2022 की आंसर-की जारी(सांकेतिक फाइल फोटो) Image Source : FILE

UGC NET December 2022: नेट दिसंबर 2022 की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से UGC NET 2023 की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स UGC NET की इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आंसर-की को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की को चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। 

आंसर-की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी गई है। जिन कैंडिडेट्स को जारी की गई आंसर-की के किसी भी प्रश्न -उत्तर पर आपत्ति है तो वे ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडट्स को प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर ऑब्जेक्शन सही पाए जाते हैं तो फाइनल आंसर-की में जरूरी बदलाव किए जाएंगे।

ऐसे रेज करें ऑब्जेक्शन

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स UGC NET की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध UGC NET उत्तर कुंजी 2023 चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • अब आप उत्तरों की जाँच करें और उस उत्तर पर क्लिक करें जिस पर आप आपत्ति उठाना चाहते हैं।
  • फिर सही उत्तर दें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में इसका एक प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- कभी सोचा है आपने कि पानी की टंकी गोल ही क्यों होती है? जानें इसकी वजह

12 वीं के बाद कर लिए ये कोर्स, तो पाओगे मोटी सैलरी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।