उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने आज यानी 18 जून 2025 को उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास तीन विकल्प हैं। इन तीनों विकल्पों को आप नीचे देख सकते हैं।
- ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि से लॉग इन करें
- नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि से लॉग इन करें
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें चेक व डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें और सबमिट कर दें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
कब है परीक्षा
इस परीक्षा का आयोजन 29 जून को होगा। इसमें दो पेपर होंगे, पहला पेपर सामान्य अध्ययन है जो पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। दूसरी पाली में अभ्यर्थी दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दूसरा पेपर - सामान्य योग्यता परीक्षण लिखेंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती
यह भर्ती परीक्षा राज्य सरकार के अधीन विभिन्न सेवाओं में 123 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है।
नेगेटिव मार्किंग
प्रारंभिक परीक्षा केवल एक स्क्रीनिंग परीक्षा है। इसका उद्देश्य मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना है और अंतिम परिणाम निर्धारित करने के लिए इस पर विचार नहीं किया जाएगा। आयोग ने कहा कि परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और गलत उत्तरों पर नेगेटिव मार्किंग होगी।