1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP BEd एंट्रेंस एग्जाम 1 जून को, जानें क्या इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी

UP BEd एंट्रेंस एग्जाम 1 जून को, जानें क्या इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी

 Published : May 26, 2025 12:09 pm IST,  Updated : May 26, 2025 12:09 pm IST

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी किया जा चुका है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आपने यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 जून को होना निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड का उपयोग करना होगा। अब सवाल आता है कि इस परीक्षा में नेगेटिव  मार्किंग होगी या नहीं। अगर आप इससे अवगत नहीं है तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के माध्यम से इस जानकारी से भिज्ञ होते हैं। 

नेगेटिव मार्किंग 

परीक्षा चाहे कोई भी हो लेकिन नेगेटेवि मार्किंग का प्रश्न हर उम्मीदवार के मन में रहता ही है। ऐसे में इस प्रवेश परीक्षा को लेकर भी उम्मीदवारों के मन में सवाल होगी ही कि नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं। ऐसे में बता दें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्यक गलत उत्तर के लिए ⅓ काट लिए जाएंगे। वहीं, मार्किंग स्कीम के मुताबिक प्रत्येक सही जवाब के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे। 

यपी बीएड प्रवेश परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों ही पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3-3 घंटे का समय दिया जाएगा। पहले पेपर में उम्मीदवारों को सामान्य ज्ञान से 50 एवं भाषा (हिंदी/ अंग्रेजी में से एक) से 50 प्रश्न हल करने होंगे। वहीं, पेपर 2 में सामान्य अभिरुचि परीक्षण से 50 प्रश्न एवं विषय योग्यता (आर्ट्स/ साइंस/ कृषि/ वाणिज्य) से 50 प्रश्न। 

कैसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड 

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर बीएड एडमिट कार्ड 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद मांगे गए विवरण को दर्ज करें। 
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए अपनी पैनी निगाह को आधिकरिक वेबसाइट पर बनाए रखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।