यूपी बोर्ड (क्लास 10 और क्लास 12) परीक्षा आज यानी 18 फरवरी से शुरू हो रही है। अगर आप भी इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए 52 लाख 30 हजार 297 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर इसे नकल विहीन बनाने हेतु कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ ही बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए जरूरी गाइडलाइंस भी जारी की हैं। आइए इनसे अवगत होते हैं।
बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड कक्ष निरीक्षकों को QR कोड युक्त परिचय पत्र जारी किया जाएगा, ताकि बोर्ड परीक्षा में फर्जी कक्ष निरीक्षक ड्यूटी न कर सकें।
यूपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। परीक्षा सुबह की शिफ्ट सुबह 8:30 AM से 11:45 AM तक होगी, जबकि दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2:00 PM से शाम 5:15 PM तक होगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पूरे प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी रहेगी और केंद्र व्यवस्थापकों की जवाबदेही तय की जाएगी। स्थानीय प्रशासन को भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
संपादक की पसंद