1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP Board result: कब जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें क्या है नया अपडेट

UP Board result: कब जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें क्या है नया अपडेट

 Published : Apr 05, 2023 12:48 pm IST,  Updated : Apr 05, 2023 12:50 pm IST

UP Board result: उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा कर सकता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

UP Board result: उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। राज्य की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र-छात्राएं परिणाम का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा कर सकता है। एक बार रिजल्ट के घोषित होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। हालांकि, अभी इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि रिजल्ट को कब जारी किया जाएगा।   

बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों को चेक करना का काम 31 मार्च को पूरी हो चुका है। ऐसे में यह संभावना है कि अप्रैल के लास्ट वीक तक बोर्ड रिजल्ट घोषित कर सकता है। अभी हाल में 5 अप्रैल को रिजल्ट आउट होने को लकेर एक अफवाह भी उड़ी थी। इसमें एक नोटिस वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि परिणाम दोपहर में 2 बजे जारी हो जाएंगे। हालांकि, यूपी बोर्ड ने इस नोटिस को फेक नोटिस बताया था। इसपर बोर्ड ने फेक नोटिस फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही थी।   

बता दें कि यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर परीक्षाओं में 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। ज्यादा जानकारी और आधिकारिक अपडेट के लिए छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- भूलकर भी Train से सफर के दौरान न ले जाएं इससे ज्यादा सामान, नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना

JEE Mains 2023: कल से अप्रैल सेशन की परीक्षा शुरू, कैंडिडेट्स जरूर पढ़ लें ये एग्जाम गाइडलाइंस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।