1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. भूलकर भी Train से सफर के दौरान न ले जाएं इससे ज्यादा सामान, नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना

भूलकर भी Train से सफर के दौरान न ले जाएं इससे ज्यादा सामान, नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Apr 05, 2023 11:05 am IST,  Updated : Apr 05, 2023 11:05 am IST

रेल से सफर के दौरान एक व्यक्ति कितना सामान ले जा सकता है, क्या आपको इस बात की जानकारी है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं- आज हम आपको इस खबर के जरिए इस बात की जानकारी देंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

भारत में रेल का सफर सबसे लोकप्रिय माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोगों की नजर में रेल का सफर बेहद सुरक्षित और सुखद होता है। इसीलिए देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा इससे सफर करना पसंद करता है। लेकिन रेलवे के बारे में कुछ ऐसी अहम बातें भी हैं जो बेहद कम लोगों को पता हैं या यूं कहें कि नामात्र लोगों तक ही सीमित हैं। ऐसी ही एक बात ये है कि रेल से सफर के दौरान एक व्यक्ति कितना सामान ले जा सकता है, क्या आपको इस बात की जानकारी है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं- आज हम आपको इस खबर के जरिए इस बात की जानकारी देंगे कि ट्रेन से सफर के दौरान एक शख्स कितना सामान कैरी कर सकता है। 

प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : FILEप्रतीकात्मक फोटो

इतना सामान साथ ले जा सकते हैं

भारत में ज्यादातर लोग अक्सर रेल का सफर करना पसंद करते हैं। लेकिन सफर के दौरान उन्हें इस बात का जरा सा भान भी नहीं होता कि वे अपने साथ रेलवे नियम के अनुसार सामान ले जा रहे हैं या नहीं। दरअसल, ट्रेन से ट्रेवलिंग के दौरान आप अपने साथ कितना सामान ले जा सकते हैं भारतीय रेलवे की तरफ से इसके भी मानक तय हैं। रेलवे नियम के मुताबिक, एक शख्स किसी भी ट्रेन में 40 किलो से 70 किलो तक सामान कैरी कर सकता है। अगर कोई व्यक्ति इससे ज्यादा सामान अपने साथ कैरी करके सफर करता है तो उस दशा में जुर्माना लगाया जाता है। 

टिकट के आधार पर हैं अलग-अलग मानक
रेलवे नियमानुसार स्लीपर टिकट पर यात्री 40KG तक का सामान ले जा सकता है। जबिक, एसी टिकट पर यात्री 70 kg तक कैरी कर सकता है। तो जब भी आप ट्रेन से यात्रा करें तो ये ध्यान रखें कि कहीं आपका सामान तय मानक से ज्यादा तो नहीं है। क्योंकि ऐसा होने पर आप पर जुर्माना लग सकता है। बता दें कि भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लाखों लोग इससे रोजाना एक स्थान से अपने दूसरे गंतव्य स्थान तक का सफर तय करते हैं। रेलवे से इतनी बड़ी तादाद में सफर करने के एक कारण उसका किराया भी है।     

ये भी पढ़ें- यदि आप मांसाहारी हैं तो इस शहर में भूल से भी नहीं जाइए, पूरी दुनिया में इकलौती है यह जगह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।