1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यदि आप मांसाहारी हैं तो इस शहर में भूल से भी नहीं जाइए, पूरी दुनिया में इकलौती है यह जगह

यदि आप मांसाहारी हैं तो इस शहर में भूल से भी नहीं जाइए, पूरी दुनिया में इकलौती है यह जगह

 Published : Apr 04, 2023 11:58 am IST,  Updated : Apr 04, 2023 11:58 am IST

Vegetarian City: आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा शहर भी है जहां के सारे लोग या यूं कहें कि पूरा शहर ही शाकाहारी है। जी हां, आप बिलकुल सही पढ़ रहे हैं आज के समय में भी ऐसा एक शहर है जो अपनी शाकाहारी होने की पहचान रखता है।

गुजरात का पतिलाना शहर(File) - India TV Hindi
गुजरात का पतिलाना शहर(File) Image Source : GUJARATTOURISM

Vegetarian City: आज के समय में दुनिया के अलग-अलग देशों में ज्यादातर लोग नॉन वेज पर निर्भर हैं या उसको खानी पसंद करते हैं। ऐसे में क्या आप कल्पना कर सकत हैं कि किसी शहर में कोई भी व्यक्ति मांसाहारी नहीं हो, पूरा का पूरा शहर ही वेजीटेरियन हो। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ऐसा शहर है जहां के सारे लोग या यूं कहें कि पूरा शहर ही शाकाहारी है। जी हां, आप बिलकुल सही पढ़ रहे हैं आज के समय में भी ऐसा एक शहर है जो अपनी शाकाहारी होने की पहचान रखता है। लेकिन इस शहर के बारे में ये बात बेहद कम लोग जानते हैं आप जानते है या नहीं? अगर नहीं जानते तो कोई बात नहीं, इस खबर के जरिए आज हम आपको इसी शाकाहारी शहर के बारे में बताएंगे।  

भारत के इस राज्य में है ये शहर 

पूरी दुनिया में सिर्फ भारत में ही एक ऐसा शहर है जो पूरी तरह से शाकाहारी है। ये एक ऐसा नाम है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। जी हां, ये दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जो पूर्ण शाकाहारी है। भारत का ये शाकाहारी शहर गुजरात राज्य में स्थित है। इस इकलौते वेजीटेरियन शहर को पलिताना नाम से जाना जाता है। पतिलाना गुजरात के भावनगर जिले में बसा हुआ है। यहां पर जानवरों को मारना गैरकानूनी माना जाता है, इसका उल्लंघन करने पर कड़ी सजा का प्रावधान भी है।  

अंडे या मांस बेचना सख्त मना है 
गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पतिलाना शहर जैन धर्म के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां पर एक ही पर्वत पर 900 से ज्यादा मंदिर होने का रिकॉर्ड भी है। ये जैन धर्म को मानने वालों के लिए सबसे शुद्ध और सबसे सम्मानित गंतव्य स्थान है। ये जैन धर्म को मानने वालों के लिए सबसे शुद्ध और सबसे सम्मानित गंतव्य स्थान है। यहां खाने के उद्देश्य से किसी जानवर को मारना बिल्कुल अवैध है, साथ ही अंडे या मांस बेचना भी यहाँ सख्त मना है।  

ये भी पढ़ें- बाइक के बंद होने के बाद क्यों आती है टिक-टिक की आवज? जानें इसकी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।