1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP board: यूपी बोर्ड परीक्षा में आप भी हुए हैं शामिल, जारी किया गया बहुत जरूरी नोटिस; पढ़ लें डिटेल

UP board: यूपी बोर्ड परीक्षा में आप भी हुए हैं शामिल, जारी किया गया बहुत जरूरी नोटिस; पढ़ लें डिटेल

 Published : Apr 16, 2025 03:56 pm IST,  Updated : Apr 16, 2025 04:05 pm IST

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम को जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। इस बीच बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद जरुरी नोटिस जारी किया गया है। डिटेल्स को छात्र-छात्राएं नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

यूपी बोर्ड- India TV Hindi
यूपी बोर्ड Image Source : FILE

यूपी बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं) में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की तरफ से जल्द ही रिजल्ट के जारी किए जाने की संभावना है। इस बीच बोर्ड ने एक बहुत जरूरी नोटिस जारी किया है। नोटिस में बोर्ड ने छात्र-छात्राओं के अंक बढ़ाने तथा फेल से पास कराने वाले जैसे झांसा देकर ठगी करने वाले कुछ साइबरठगों से सावधान किया है। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए लाखों कैंडिडेट्स रिजल्ट का वेट कर रहे हैं। एक बार रिजल्ट जारी होन के पश्चात उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर कर सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। 

नोटिस में लिखा है, " सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के अंक बढ़ाने तथा उन्हें फेल से पास कराने का प्रलोभन देकर कुछ साइबर ठगों द्वारा परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से धन की मांग कर उन्हें ठगने का कुप्रयास किया जा रहा है। गत वर्षों में भी ऐसी घटनाओं के प्रति जनसामान्य को सचेत किया गया था।"

"अतः समस्त परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि साइबर ठगों के इस प्रकार के फोन कॉल्स का कदापि संज्ञान न लें और प्रलोभन में न आयें। ऐसे फोन कॉल्स आने पर उसकी सूचना तत्काल अपने जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक को दें।"

कहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट? 

  • upmsp.edu.in
  • upmspresults.up.nic.in
  • upresults.nic.in

कैसे करेंगे चेक यूपी बोर्ड 2025 के परिणाम? 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपोज पर 'यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने रिजल्ट खुल जाएंगे। 
  • रिजल्ट के खुलते ही आप अपने परिणाम को चेक करें। 
  • आखिरी में छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और सहेजने के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- LKG और UKG की फुल फॉर्म जानते हैं आप? अधिकतर को नहीं होगा पता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।