1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP Board Exam 2025: 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन डेट एक्सटेंड, जानें किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

UP Board Exam 2025: 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन डेट एक्सटेंड, जानें किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

 Published : Sep 14, 2024 07:13 pm IST,  Updated : Sep 14, 2024 07:14 pm IST

यूपी बोर्ड ने 10वीं से 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा शुल्क के साथ छात्र-छात्राओं के विवरण ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर कर दी गई है।

यूपी बोर्ड ने 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि बढ़ाई - India TV Hindi
यूपी बोर्ड ने 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि बढ़ाई Image Source : FILE

UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश यूपी बोर्ड एग्जाम 2025 के लिए आवेदन कर पाया था वे सभी अब अप्लाई कर सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार छात्र अब 25 सितंबर 2024 तक यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

अब छात्रों को लेट फीस का भुगतान करना होगा। लेट फीस के रूप में छात्र को  100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जिसे वे अपने प्रधानाध्यापक की सहायता से कर सकते हैं। इससे पहले छात्रों को 5 अगस्त 2024 तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने का मौका दिया गया था।

कक्षा 9 और 11 के छात्र अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन 

वहीं, यूपी बोर्ड कक्षा 9 और 11 के लिए पंजीकरण की समय सीमा भी 20 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। छात्रों को सुबह 12 बजे तक निम्नलिखित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए सभी स्कूल 50 रुपये के पंजीकरण शुल्क के साथ चालान जमा करेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य से यह अपेक्षा की जाएगी कि वे नामांकित छात्रों के साथ सूची उपलब्ध कराएं।

कब तक अपलोड होगी अंतिम लिस्ट

बोर्ड के सचिव के अनुसार, 31 अगस्त, 2024 के बाद सभी संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों को 20 सितंबर, 2024 तक प्रति छात्र ₹100 के विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा। वहीं विलम्ब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विवरण 25 सितंबर, 2024 (दोपहर 12:00 बजे तक) वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड करने होंगे। इसी तरह, 26 सितंबर तक स्कूलों द्वारा छात्रों के विवरण का सत्यापन किया जाएगा, जबकि  01 अक्टूबर, 2024 (दोपहर 12:00 बजे तक) तक प्रधानाचार्य द्वारा ऑनलाइन सुधार की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। वहीं, 10 अक्टूबर, 2024 तक अंतिम सूची अपलोड की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।