1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी बोर्ड परीक्षा: गजब है! परीक्षा केंद्र प्रभारी ने ही 10वीं के गणित का पेपर किया व्हाट्सएप पर शेयर, मामला दर्ज और जांच शुरू

यूपी बोर्ड परीक्षा: गजब है! परीक्षा केंद्र प्रभारी ने ही 10वीं के गणित का पेपर किया व्हाट्सएप पर शेयर, मामला दर्ज और जांच शुरू

 Published : Mar 03, 2025 08:42 am IST,  Updated : Mar 03, 2025 08:42 am IST

चल रहीं यूपी बोर्ड परीक्षाओं के बीच एक परीक्षा केंद्र प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परीक्षा केंद्र प्रभारी ने गणित की परीक्षा का प्रश्न पत्र एक आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप पर शेयर किया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PIXABAY

उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। इस बीच एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं के गणित का पेपर आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करने के आरोप में एक परीक्षा केंद्र प्रभारी पर मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना चौधरी बीएल इंटर कॉलेज (एटा जिला) में हो रही परीक्षा की है। पुलिस द्वारा मामले को दर्ज कर लिया गया है जांच चल रही है।  

ग्रुप में कौन-कौन था?

शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, शनिवार को परीक्षा चल रही थी, तभी सुबह 9.37 बजे केंद्र व्यवस्थापक अंजू यादव ने आधिकारिक परीक्षा व्हाट्सएप ग्रुप पर गणित का पेपर भेज दिया। इस समूह में एटा के जिलाधिकारी (डीएम), जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र अधीक्षक सहित 125 अधिकारी शामिल थे।

मांगा स्पष्टीकरण

स्टेटिक मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार ने कहा, "मामले का पता चलने पर मैंने अंजू यादव से स्पष्टीकरण मांगा और पेपर को समूह से हटा दिया। इसके बाद मामले की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह को दी गई।" 

जैथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई 

इसके बाद कुमार ने शनिवार शाम जैथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। कुमार ने कहा, "शिकायत के आधार पर अंजू यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।" (With PTI Input)

ये भी पढ़ें- त्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा आज से, स्टूडेंट्स भूल से भी न करें ये गलतियां, इन बातों को रखें खास ख्याल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।