1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. 10 साल के बच्चे ने वो कर दिखाया, जो बड़े-बड़े नहीं कर पाते, 10th पास कर रच दिया इतिहास

10 साल के बच्चे ने वो कर दिखाया, जो बड़े-बड़े नहीं कर पाते, 10th पास कर रच दिया इतिहास

 Published : Apr 27, 2023 12:51 pm IST,  Updated : Apr 27, 2023 01:04 pm IST

क्या कोई 10 साल का बच्चा दसवीं कक्षा पास कर सकता है। यह सुनकर आप सभी को अजीब जरूर लगेगा और आश्चचर्य भी होगा लेकिन एक 10 दस साल के लड़के ने ये कारनामा कर दिखाया है।

अयान गुप्ता- India TV Hindi
अयान गुप्ता

क्या कोई 10 साल का बच्चा दसवीं कक्षा पास कर सकता है। यह सुनकर आप सभी को अजीब जरूर लगेगा और आश्चचर्य भी होगा लेकिन एक 10 दस साल के लड़के ने ये कारनामा कर दिखाया है। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले अयान गुप्ता ने केवल दस साल की आयु में ही दसवीं कक्षा पास कर एक इतिहास रच दिया है। बता दें कि कल यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के परिणामों को घोषित किया गया। इसमें 10वीं की परीक्षा में अयान ने 77 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। अयान के इस उपलब्धि को देखकर परिवार वालों में खुशी का माहौल है। इस खुशी के माहौल में उनके यहां बधाई देने वाला का भी तांता लगा हुआ है। 

'घर में ही कर ली थी काफी आगे की पढ़ाई'

दरअसल, कोरोना काल में जब स्कूल बंद हो गए थे और बच्चे अपने घर से ही पढ़ाई पूरी कर रहे थे उस दौरान अयान का पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लग रहा था। अयान उस समय दूसरी कक्षा में ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर वैली स्कूल में पढ़ाई करता था। अयान पहले से ही पढ़ने में काफी होनहार है। उसको जो उसको स्कूल में पढ़ाया जाता था, वो उससे भी काफी आगे तक अपनी पढ़ाई घर में ही पूरी कर चुका था। इन सब बातों को देखते हुए घरवालों को एक आईडिया आया कि अयान को घर पर ही अच्छे से होम क्लासेज दिलवाई जाए। इसके बाद अयान को सातवीं आठवीं और नौवीं की होम क्लासेज दिलवाई गईं, जिसमें उसने काफाी शानदार प्रदर्शन रहा। 

इसके बाद जब कोरोना काल खत्म हो गया, तो अयान को सीबीएसई स्कूल में नौवीं कक्षा में डालने के लिए मन बनाया गया। लेकिन उम्र काफी कम होने के कारण किसी भी सीबीएसई स्कूल में अयान को दाखिला नहीं मिला। इसके बाद अयान को बुलंदशहर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में 2022 में दसवीं कक्षा में एडमिशन कराया गया। 

'ऑनलाइन की सारी पढाई'
अयान ने बताया कि 2020 में लॉकडाउन के दौरान उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसलिए वह आगे की पढ़ाई करने लगा जिसके बाद उसको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। उसने बताया कि कि वह हिंदी में थोड़ा कमजोर था। इसके बाद 2022 में दसवीं कक्षा में शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में दाखिला लिया, जहां पर वह केवल एग्जाम देने जाता था। अयान ने बताया कि उसने सारी पढ़ाई ऑनलाइन की थी। उसने बताया कि एग्जाम में थोड़ा सा डर जरूर लगा था लेकिन उसने सारे एग्जाम अच्छे से किए और उसकी मेहनत सफल रही।

क्या कहा अयान के पिता ने?
अयान के पिता ग्रेटर नोएडा मैं CA हैं, उन्होंने बताया कि 2020 लोक डाउन के दौरान की बात है जब अयान ने दूसरी कक्षा की किताबों से ज्यादा आगे की पढ़ाई कर ली थी। जिसके बाद उन्हें लगा कि अयान पर थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है, तो उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग शुरु करा दी। जिसके बाद अयान को देखा गया कि उसको अपने पीछे की पढ़ी हुई सारी किताबें याद हैं कि नहीं। लेकिन अयान को सब कुछ याद था, जिसके बाद लॉक डाउन खत्म होते ही बुलंदशहर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में अयान को दसवीं क्लास में दाखिला दिलाया गया। इसके बाद अयान ने केवल 10 साल की उम्र में ही दसवीं पास करके अपनी बुद्धि का परचम लहरा दिया। 

Report BY: Rahul Thakur

ये भी पढें- UPSC Recruitment: जूनियर इंजीनियर, पब्लिक प्रोसिक्यूटर समेत कई पदों के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।