1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET PG Counselling की तारीखों में हुआ बदलाव, यहां करें चेक

NEET PG Counselling की तारीखों में हुआ बदलाव, यहां करें चेक

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Nov 20, 2022 06:05 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 06:05 pm IST

NEET PG के उम्मीदवारों के लिए एक अपडेट आई है। UP NEET PG 2022 काउंसलिंग की तारीखों में बदलाव किया है। उम्मीदवार UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

मॉप अप राउंड की तारीखों में संशोधन किया गया है।- India TV Hindi
मॉप अप राउंड की तारीखों में संशोधन किया गया है। Image Source : UPNEET.GOV.IN

NEET PG के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) ने UP NEET PG 2022 काउंसलिंग की तारीखों में बदलाव किया है। बता दें कि ये बदलाव मॉप अप राउंड के लिए तारीखों में किया गया है। जो उम्मीदवार नए शेड्यूल के बारे में जानना चाहते हैं, वे इसे UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर देख सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मेरिट सूची 21 नवंबर, 2022 को जारी की जाएगी। ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग 22 नवंबर से 24 नवंबर, 2022 तक की जा सकती है। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 26 नवंबर, 2022 को जारी किया जाएगा और अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा। 21 नवंबर से 24 नवंबर, 2022 तक जारी किया जाएगा।

UP NEET PG 2022 Counselling: ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मेरिट सूची की चेक कर सकते हैं-

1- सबसे पहले UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
2- होम पेज के जरिए यूपी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग मेरिट लिस्ट पर क्लिक करें।
3- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4- आपकी मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
5- मेरिट लिस्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
6- आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।