1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी पीजीटी परीक्षा हुई स्थगित, अब इस माह में होगा एग्जाम; पढ़ लें डिटेल

यूपी पीजीटी परीक्षा हुई स्थगित, अब इस माह में होगा एग्जाम; पढ़ लें डिटेल

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jun 11, 2025 11:56 am IST,  Updated : Jun 11, 2025 12:07 pm IST

18 व 19 जून को आयोजित होने वाली यूपी टीजीटी परीक्षा पोस्टपोन कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

यूपी पीजीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। 18 व 19 जून को होने वाली यूपी पीजीटी लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस के जरिए जानकारी साझा की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

जारी किए गए नोटिस के अनुसार, यूपी पीजीटी परीक्षा अब अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में होगी। नोटिस मेंं लिखा है कि परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही जारी की जाएंगी। 

आधिकारिक नोटिस

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "एतद्वारा सभी सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्या-02/2022 प्रवक्ता (पी०जी०टी०) की दिनांक 18 व 19 जून 2025 को होने वाली लिखित परीक्षा आयोग के निर्णय के कम में अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। अब यह परीक्षा अगस्त माह के अन्तिम सप्ताह में प्रस्तावित है। परीक्षा की नई तिथि की सूचना समाचारपत्रों एवं आयोग की वेबसाइट WWW.upessc.up.gov.in के माध्यम से अतिशीघ्र दी जायेगी।"

कैसे करें नोटिस को चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर नोटिस बोर्ड वाले सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही नोटिस आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार नोटिस को चेक करें। 

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक

एक बार पहले भी हो चुकी है स्थगित

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि यह परीक्षा पोस्टपोन हुई है, इससे पहले भी एक बार इसे स्थगित किया जा चुका है। यूपी पीजीटी एग्जाम पहले 11 एवं 12 अप्रैल को करवाया जाना था, जिसे स्थगित कर आयोजन के लिए 18 व 19 जून की तारीख तय की गई थी। अब फिर से इस परीक्षा को पोस्टपोन किया गया है, जिसे सटीक तारीखें जल्द ही जारी की जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।