1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP Police Admit Card: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक साथ नहीं होंगे जारी, पढ़ें पूरी डिटेल

UP Police Admit Card: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक साथ नहीं होंगे जारी, पढ़ें पूरी डिटेल

 Published : Aug 19, 2024 04:47 pm IST,  Updated : Aug 19, 2024 04:49 pm IST

UP Police Admit Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक साथ जारी नहीं होंगे। 23 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को कल जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे खबर में बाकी दिन आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होंगे, इससे अवगत हो सकते हैं।

23 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए कल जारी होगा प्रवेश पत्र - India TV Hindi
23 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए कल जारी होगा प्रवेश पत्र Image Source : FILE

UP Police Admit Card: अब जब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में गिने चुने दिन ही रह गए हैं तो ऐसे में इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 20 अगस्त को जारी किया जाएगा। जानकारी दे दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी किया जाएगा यानी 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए अलग-अलग जारी किए जाएंगे। 

इस संबंध में आधिकारिक वेबासाइट पर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक के मुताबिक 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा दिवस से ठीक तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। 

  • 23 अगस्त के दिन होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 20 अगस्त को जारी होंगे एडमिट कार्ड 
  • 24 अगस्त के दिन होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 21 अगस्त को जारी होंगे प्रवेश पत्र
  • 25 अगस्त के दिन होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 22 अगस्त को जारी होंगे एडमिट कार्ड
  • 30 अगस्त के दिन होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 27 अगस्त को जारी होंगे प्रवेश पत्र
  • 31 अगस्त के दिन होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 28 अगस्त को जारी होंगे एडमिट कार्ड

कैसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होम पेज पर उपलब्ध UP Police एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करने के बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  • इसके बाद एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- India Post GDS भर्ती का कब आएगा रिजल्ट? परिणाम जारी होने के बाद का क्या करना होगा; जानें

दुनिया के कितने और किन देशों के पास परमाणु हथियार है?

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की क्या है एजुकेशनल क्वालिफिकेशन? जानें
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।