1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कल जारी होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी के लिए एडमिट कार्ड, 10 फरवरी को होना है टेस्ट

कल जारी होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी के लिए एडमिट कार्ड, 10 फरवरी को होना है टेस्ट

 Published : Feb 02, 2025 05:56 pm IST,  Updated : Feb 02, 2025 05:58 pm IST

यूपी पुलिस शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 10 फरवरी 2025 को किया जाना है। इसके लिए एडमिट कार्ड को कल जारी किया जाएगा।

कल जारी होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी के लिए एडमिट कार्ड (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
कल जारी होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी के लिए एडमिट कार्ड (सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

UP Police Constable PET Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) कल यानी 3 फरवरी 2025 को यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 पीईटी के लिए एडमिट को कार्ड जारी करेगा। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद फेज 1 शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड को कर सकेंगे। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable PET Admit Card: कैसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर मौजूद'UP Police Constable PET 2025 एडमिट कार्ड' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा, जहां आपको मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। 
  • क्रेडेंशियल्स को भरने के बाद उम्मीदवारों को'सबमिट' बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद UP Police Constable PET 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • अब उम्मीदवरा UP Police Constable PET 2025 एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण देखें और चेक करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़े तो क्या करें?

यदि किसी भी उम्मीदवार को यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क कर सकते हैं।

UP Police Constable PET Admit Card: कब आयोजित किया जाएगा?

शेड्यूल के अनुसार, यूपी पुलिस शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 10 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।