1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें कब-कब होगा एग्जाम

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें कब-कब होगा एग्जाम

 Published : Feb 03, 2026 06:53 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 06:58 pm IST

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की डेट्स को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 30,000 से अधिक पदों को भरा जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI

अगर आप पुलिस में निकली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 की तारीखें जारी कर दी हैं। परीक्षा तारीखों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों को चेक कर सकते हैं। 

जारी किए गए एग्जा शेड्यूल के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 का आयोजन 8, 9 और 10 जून को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होगा। बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन पहले 30 जनवरी 2026 को बंद हो गए थे।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शेड्यूल: कैसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपके सामने परीक्षा तिथियों का नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब परीक्षा तारीखों को चेक करें। 

परीक्षा शेड्यूल को चेक करने के लिए सीधा लिंक

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए 32679 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • कांस्टेबल नागरिक पुलिस के लिए 10469 पद 
  • कांस्टेबल पाएसी के लिए 15131 पद 
  • कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल के लिए 1341 पद
  • कांस्टबल महिला बटालियन के लिए 2282 पद 
  • कांस्टेबल घुड़सवार के लिए 71 पद
  • जेल वार्डर (पुरुष) के लिए 3279 पद

सैलरी डिटेल

आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर लेवल-3 (पे बैंड: 5200-20200) के तहत 21700 रुपये से 69100 रुपये तक सैलरी (प्रतिमाह) मिलेगी। 

सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। लिखित परीक्षा एक ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर होगा, जो 300 मार्क् की होगी। पेपर में चार सब्जेक्ट होंगे - जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, न्यूमेरिकल और मेंटल एप्टीट्यूड और मेंटल इंटरेस्ट, इंटेलिजेंस और लॉजिकल एबिलिटी।

ये भी पढ़ें- 

भारत की सबसे लंबी सुरंग कौन सी है, क्या जानते हैं आप? ज्यादातर को नहीं पता होगा सही जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।